WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

School Timings Changed : गर्मी के कारण इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम बदला

अब स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 बजे तक, आंगनबाड़ियों का समय भी बदला

Indore : बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कलेक्टर मनीष सिंह (Manish Singh) ने एक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों (Government and Private Schools) के समय में बदलाव किया है। अब स्कूलों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही रहेगा। आंगनबाड़ियों का समय भी सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार अपने तेवर दिखाते नजर आ रही है। शहर का तापमान लगातार 40 डिग्री के करीब मापा जा रहा था। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है।

अप्रैल माह की शुरुआत में ही जिस तरह से गर्मी के तेवर दिखाई दे रहे हैं उसने आने वाले महीनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के कारण लोग अधिकांश घरों में ही रह रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू की आशंका जताई जा रही है। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होने की बात कही जा रही है। छोटे बच्चों पर इसका असर न हो इसके लिए स्कूलों का समय बदला जा रहा है।