Scrutiny of Deputation Officers: मध्यांचल, मध्यालोक में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अफसरों की छानबीन करेंगे 5 IAS अधिकारी 

178
Major Administrative Reshuffle

Scrutiny of Deputation Officers: मध्यांचल, मध्यालोक में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अफसरों की छानबीन करेंगे 5 IAS अधिकारी 

भोपाल:नई दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन, मध्यांचल और नवी मुंबई में मध्यालोक में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किये आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब उच्च स्तर पर स्कैनिंग होगी। मध्यप्रदेश के पांच आईएएस अफसर अब इन अफसरों की छानबीन करेंगे

राज्य सरकार ने मध्यालोक और मध्यांचल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किए जाने वाले अफसरों की छानबीन के लिए पांच सदस्यीय अंतरर्विभागीय छानबीन समिति का गठन किया है। इस समिति में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिस भी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर मध्याचंल और मध्यालोक में भेजा जाएगा वहां के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव इसके सदस्य होंगे आवासीय आयुक्त, अपर आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली तथा वित्त विभाग के सचिव, उपसचिव इसके सदस्य होंगे। अपर सचिव , उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग को इस समित का संयोजक सदस्य बनाया गया है।

प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली और मुंबई जाने वाले अफसरों के प्रस्तावों को पहले यह छानबीन समिति देखेगी उनके अनुभव, दिल्ली और मुंबई के अनुभव, वहां के कार्यालयों और अफसरों से संबंध तथा उनकी सीआर और अन्य जानकारियों की छानबीन की जाएगी। उसके बाद उपयुक्त पाए जाने पर ही अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा

एगा।