WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ENC Annoyed: ENC ने अफसरों को लगाई फटकार, कहा- अंतराज्यीय परियोजना पर राज्य केन्द्र से सीधे जानकारी साझा नहीं करे

ENC Annoyed: ENC ने अफसरों को लगाई फटकार, कहा- अंतराज्यीय परियोजना पर राज्य केन्द्र से सीधे जानकारी साझा नहीं करे

 

भोपाल:अंतराज्यीय परियोजनाओं के मामलों में और अन्य प्रकरणों में जलसंसाधन विभाग के मैदानी अफसर ईएनसी को दरकिनार कर सीधे जानकारियां सांझा कर रहे है। ऐसे में उच्च स्तर अफसरों की जानकारी में प्रकरण न होंने पर कई बार इन अफसरों को असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख अभियंता जलसंसाधन शिरीष मिश्रा ने मैदानी अफसरों पर नाराजगी का इजहार करते हुए उन्हें निर्देशित किया है कि कोई भी जानकारी केन्द्र या राज्य से सीधे साझा नहीं करें।

उन्होंने जलसंसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियंता और सभी परियोजना संचालकों को पत्र लिखकर कहा है कि अंतर्रायीय परियोजनाओं के मामलों में संबंधित प्रकरणों में समस्त पत्राचार प्रमुख अभियंता, शासन स्तर पर अनुमोदन कराने के उपरांत ही संबंधित राज्यों और केन्द्रीय जल आयोग से साझा किया जाए। ताकि मध्यप्रदेश के हितों का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने कहा है कि अंतराज्यीय परियोजनाओं और अन्य प्रकरणों में संबंधित राज्यों और केन्द्र शासन से कोई भी जानकारी अधिकारी सीधे अपने स्तर से सीधे साझा नहीं करें। भविष्य में इन निर्देशों का ध्यान रखा जाए