MP कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी को केंद्र में मिली महत्वपूर्ण जवाबदारी

1281

MP कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी को केंद्र में मिली महत्वपूर्ण जवाबदारी

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी फैज अहमद किदवई को केंद्र में महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है।

मध्य प्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में उनकी सेवाएं सौंपने पर उन्हें कृषि और किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है।

बता दें कि फैज अहमद किदवई मध्यप्रदेश में कई विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें परिणाम देने वाला अधिकारी माना जाता है।