Senior IPS DPC Today: पुलिस कमिश्नर देउस्कर होंगे पदोन्नत

526

Senior IPS DPC Today: पुलिस कमिश्नर देउस्कर होंगे पदोन्नत

भोपाल: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की डीपीसी आज हो रही है।

Senior IPS DPC Today: पुलिस कमिश्नर देउस्कर होंगे पदोन्नत

इस डीपीसी में 1997 बैच के अफसरों को आईजी से एडीजी बनाया जाएगा। इसमें भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर के साथ उमेश जोगा, डी श्रीनिवास वर्मा और सालोमन एस मिंज के नामों पर विचार किया जाएगा। वहीं 2004 बैच के अफसर डीआईजी से आईजी बनेंगे।

इसमें भोपाल के एडीशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली के साथ गौरव राजपूत, संजय कुमार, अरण्य डेहरिया और संजय तिवारी के नामों पर विचार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक और 2009 बैच के अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत करने पर भी इसी डीपीसी में विचार होगा।

Also Read: जारी है इंदौर कलेक्टर के CPR बनने की परंपरा, CM ने जताया राघवेंद्र सिंह पर भरोसा 

मंत्रालय में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में होने वाली होने वाली इस बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा, और डीजीपी विवेक जौहरी शामिल होंगे।