वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा को माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान 

29

वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा को माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान 

भोपाल। जाने-माने पत्रकार और लोकमत समाचार,नागपुर के वरिष्ठ सम्पादक श्री विकास मिश्रा को इस वर्ष के माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

आगामी 25 मार्च को प्रातः 10 बजे सप्रे संग्रहालय,भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल श्री मिश्रा को नगद राशि एवं सम्मान से नवाजेंगे।

इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे श्री मिश्रा पिछले चार दशक से हिंदी पत्रकारिता और लेखन कार्य में सक्रिय हैं। वे कई वर्षों तक नई दुनिया इंदौर के सक्रिय संवाददाता रहे हैं।