Service Extension : कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा को फिर सेवा विस्तार

पिछले साल भी राजीव गौबा का कार्यकाल बढ़ाया गया, इस बार भी बढ़ा  

671

Service Extension : कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा को फिर सेवा विस्तार

New Delhi : कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा को मोदी सरकार ने एक बार फिर सेवा विस्तार (Service Extension) दिया। उनका कार्यकाल 30 अगस्त से अगले एक साल के लिए बढ़ाने के आदेश जारी हुए। पिछले साल भी राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार (Service Extension) गया था।

राजीव गौबा झारखंड कैडर (1982 बैच) के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव, शहरी विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव जैसे अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

 

IMG 20220805 213856

आज जारी आदेश के अनुसार केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा (Rajiv Gauba) को मोदी सरकार ने एक साल का और सेवा विस्तार (Service Extension) दिया। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव गौबा को कैबिनेट सचिव के रूप में 30 अगस्त के आगे एक साल की अवधि के लिए सेवा विस्तार (Service Extension) की मंजूरी दी। पीके सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद राजीव गौबा ने 30 अगस्त 2019 को भारत सरकार में नए कैबिनेट सचिव के रूप में पदभार संभाला था।