MP के IPS अधिकारी की सेवाएं केंद्र को सौंपी

1075
DPC For IPS Promotion:

MP के IPS अधिकारी की सेवाएं केंद्र को सौंपी

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी गौरव कुमार तिवारी की सेवाएं भारत सरकार गृह मंत्रालय को सौंप दी है।

WhatsApp Image 2023 05 19 at 18.13.44

इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार एटीएस के पुलिस अधीक्षक, भोपाल को कैबिनेट सचिवालय नई दिल्ली में निदेशक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

इसी अनुक्रम में आज राज्य शासन ने उक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए उनकी सेवाएं आज भारत सरकार को सौंपते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।