फिल्म जवान के ट्रेलर के आखिरी हिस्से में एक डायलॉग है, जहां शाहरुख खान कह रहे हैं, ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’. ट्रेलर की इस हिस्से को वायरल किया जा रहा है और फैन्स कह रहे हैं कि शाहरुख खान ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं और समीर वानखेड़े को अपना सलाम भेजा है.
देखें जवान का ट्रेलर
सोशल मीडिया पर कई ट्विटर हैंडल ने लिखा कि शाहरुख खान का ये मैसेज पर्सनल है और समीर वानखेड़े को जवाब है. लोगों ने लिखा कि इस डायलॉग पर थियेटर्स में तूफान आने वाला है. एक यूज़र ने लिख दिया कि शाहरुख खान की तरफ से समीर वानखेड़े और उनके हेटर्स को फ्लाइंग किस दी गई है.