‘महाभारत’ के शकुनी मामा गुफी पेंटल का निधन

पिछले 10 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे.

2263
'महाभारत' के शकुनी मामा गुफी पेंटल

‘महाभारत’ के शकुनी मामा गुफी पेंटल का निधन

आज महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया. गूफी का मुम्बई के‌ अस्पताल में निधन हुआ है.. उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी क‌ई‌ बीमारियों‌ से जूझ रहे गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक से आज सुबह 9 बजे के करीब निधन हुआ है. गूफी बीते कुछ दिनों से हृदय और गुर्दे संबंधी बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। गूफी यूं तो कई शो में नजर आए, लेकिन उन्हें मुख्यत: ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उनके जाने की खबर से टीवी जगत में शोक है।

download 1 1

बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में 5 जून की सुबह 9 बजे आखिरी सांस ली। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गुफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके भतीजे हितेन पेंटल ने की।

Mahabharat फेम Gufi Paintal अस्पताल में भर्ती, 'मामा शकुनि' के किरदार से मिली थी पहचान - Republic Bharat

Gufi Paintal का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गूफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया। गूफी पेंटल 31 मई से अस्पताल में भर्ती थे।

Gufi Paintal Health: गूफी पेनटल की हेल्थ को लेकर भतीजे ने दिया अपडेट, खतरे से बाहर एक्टर | Gufi Paintal Nephew Hiten Paintal Mahabharat Actor Stable No Danger Health Update | TV9 Bharatvarsh

 गुफी पेंटल ने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गुफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं।
Gufi Paintal का अंतिम संस्कार 5 जून को शाम 4 बजे किया जाएगा। मालूम हो कि जब गुफी पेंटल फरीदाबाद में थे, तब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पहले उन्हें फरीदाबाद के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मुंबई लाकर एडमिट कराया गया। गुफी पेंटल 31 मई से अस्पताल में भर्ती थे।