शमी ने आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट ,भारत ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया

1006

शमी ने आखिरी ओवर में लिए 3 विकेट,भारत ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया

ब्रिसबेन: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने एक रनआउट भी किया।

मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट केन रिचर्डसन ने लिए।

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों का प्रदर्शन

पहले वार्मअप गेम में डेविड वार्नर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने आए। मार्श ने 18 बॉल में 35 रन बनाए। उन्होंने 195 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।स्टीव स्मिथ (11) को यजुवेंद्र चहल ने चलता कर दिया। चहल की बॉल स्मिथ को चकमा देकर स्टंप पर लगी।

भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

पहले वार्मअप मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 172.72 का था।रोहित शर्मा 14 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 107 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।विराट कोहली के लिए वार्मअप मैच कुछ खास नहीं रहा। वह 13 बॉल में 19 रन बनाकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 146.15 का रहा।

हार्दिक पंड्या 5 बॉल में 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 40 की स्ट्राइक रेट से रन बनए।

दिनेश कार्तिक 14 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 142.85 का रहा।

संक्षिप्त स्कोर: भारत 186/7 (केएल राहुल 57, सूर्यकुमार यादव 50; केन रिचर्डसन 4-30) बनाम ऑस्ट्रेलिया 180 (आरोन फिंच 76, मिशेल मार्श 35; मोहम्मद शमी 3-4)