Shardiya Navratri 2022 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि की विशेष महत्ता है.

1148

Shardiya Navratri 2022 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि की विशेष महत्ता है.

इस बार यह 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक मनाई जाएगी.

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्र का आरंभ इस बार 26 सितंबर से हो रहा है और समापन 5 अक्‍टूबर को दशहरे के साथ हो जाएगा। 4 अक्‍टूबर को नवमी की पूजा होगी। अबकी बार नवरात्र पर ऐसा संयोग बना है कि जो कि बहुत खास और शुभ माना जाता है। इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन का होगा। नवरात्र की एक भी तिथि का क्षय नहीं होगा और दसवें दिन दशहरा मनाया जाएगा। ऐसी मान्‍यता है कि जब भक्‍तों को पूरे दिन 9 दिन तक नवरात्र की पूजा करने को मिलती है तो यह‍ मानव जाति के कल्‍याण की दृष्टि से बेहद उत्‍तम माना जाता है। इसके अलावा नवरात्र के 9 दिनों में कई अन्‍य शुभ योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये शुभ योग।

इस बार 26 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग के साथ नवरात्र का आरंभ हो रहा हे। ये दोनों ही योग धन वृद्धि और कार्य सिद्धि की दृष्टि से बहुत ही खास माने जाते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इन शुभ योग में की गई कोई भी पूजा और अनुष्‍ठान बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं और सर्वश्रेष्‍ठ फल की प्राप्ति होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में मां की पूजा होने से आपके घर धन-धान्‍य से भरे रहेंगे और आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।

पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है. शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घरों में कलश स्थापित किए जाते हैं तथा कई लोग इन नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करते हैं.

इस बार शारदीय नवरात्रि  —

  • नवरात्रि प्रथम दिन: प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना – 26 सितंबर 2022, सोमवार
  • नवरात्रि दूसरा दिन: द्वितिया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा -27 सितंबर 2022, मंगलवार
  • नवरात्रि तीसरा दिन: तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा – 28 सितंबर 2022, बुधवार
  • नवरात्रि चौथा दिन: चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा -29 सितंबर 2022, गुरुवार
  • नवरात्रि पांचवां दिन: पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा -30 सितंबर 2022, शुक्रवार
  • नवरात्रि छठा दिन: षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा -01 अक्टूबर 2022, शनिवार
  • नवरात्रि सातवां दिन: सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा – 02 अक्टूबर 2022, रविवार
  • नवरात्रि आठवां दिन: अष्टमी तिथि, मां महागौपूजा, दुर्गा महाष्टमी – 03 अक्टूबर 2022, सोमवार
  • नवरात्रि नवां दिन: नवमी तिथि, मां सिद्धरात्री पूजा, दुर्गा महानवमी पूजा – 04 अक्टूबर 2022, मंगलवार

शारदीय नवरात्रि 2022 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2022 Muhurat)

 

  • अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रांरभ – 26 सितंबर 2022, 3.24 AM
  • अभिजीत मुहूर्त- 26 सितंबर सुबह 11.54 से दोपहर 12.42 मिनट तक
  • घटस्थापना मुहूर्त – 26 सितंबर 2022, 6. 20 AM – 10.19 AM