महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर निकालेंगे शौर्य यात्रा, भगवा साफा बांधकर शामिल होंगी समाज की मातृशक्ति!

मोटरसाइकिल पर सवार तिरंगा और भगवा ध्वज फहराते हुए चलेंगे युवा! 250 से अधिक समाजजनों की टीम शौर्य यात्रा का संभालेंगे मोर्चा!

519

महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर निकालेंगे शौर्य यात्रा, भगवा साफा बांधकर शामिल होंगी समाज की मातृशक्ति!

Ratlam : महाराणा प्रताप के 485वें जन्मोत्सव पर 29 मई को दोपहर 4 बजे शहर के महलवाड़ा क्षेत्र परिसर से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सबसे आगे प्रचारक रथ, बुलेट, मोटरसाइकिलों पर राष्ट्रीय तिरंगा और भगवा ध्वज फहराते राजपूत युवा चलेंगे। इसके पीछे घुड़सवार, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, तथा भगवा साफा पहनकर दुर्गा वाहिनी और 4 रथ सवार रहेंगे जिसमें समाजजन मौजूद रहेंगे। शौर्य यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी जहां पर समाजजनों द्वारा प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए आतिशबाजी की जाएगी।

भव्य शौर्य यात्रा की रूपरेखा तय करने हेतु श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति द्वारा समस्त राजपूत समाज संगठन की बैठक श्री महाराणा प्रताप सभागृह राजपूत धर्मशाला पर रखी गई। जिसमें समिति के नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा बैठक का संचालन करते हुए समस्त संगठनों के सदस्यों को शौर्य यात्रा की रूपरेखा बताई गई इसमें सभी राजपूत समाज संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन शामिल हुए। 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शौर्य यात्रा का मोर्चा संभालेगी। जिसमे पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेंगी। इसमें युवा जय भवानी, जय महाराणा, जय शिवाजी के उदघोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

जानकारी समिति के निखिलेश सिंह पंवार ने देते हुए बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह हारोड़, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, अजीत सिंह सांखला, महेन्द्र सिंह राठौर, जीवन सिंह चौहान, राम सिंह मौर्य, रघुवीर सिंह सांखला, विनोद सिंह सोढ़ा, क्षितिज सिंह खंगारोत्र, कमलेश सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवीण सिंह हारोड़, उज्जवल सिंह चौहान, नाहर सिंह गोयल, मयंक सिंह राठौर, हेमंत सिंह भाटी, मनोहर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह वाघेला, सत्यनारायण सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह डोडिया, राम भवन सिंह कुशवाहा, प्रमोद सिंह चौहान, दूल्हे सिंह राठौर, धीरेंद्र सिंह राठौर, नवनीत सिंह देवड़ा, करण सिंह परिहार, जुझार सिंह गोयल, अमन सिंह चंद्रावत, प्रमोद सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह सांखला, करण सिंह सिसोदिया, नितेश सिंह राणावत, सुरेंद्र सिंह परिहार, लाखन सिंह चौहान, जया गोयल, किरण तंवर, किरण गोयल, रेखा सिसोदिया, कविता देवड़ा, प्रीति सोलंकी, राजेश्वरी राठौर, सीमा देवड़ा, भारती सोनगरा, अनीता सोलंकी, पूर्णिमा चौहान, मंजुला गहलोत, अनीता राठौर, मधु देवड़ा, राजकुमारी पंवार, श्वेता हांडा, शीतल चौहान, नीतू पंवार, सुनीता सांखला आदि मौजूद रहें।

IMG 20250513 WA0054