WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Strange and Unique Weather: आधे भारत में बारिश का विकराल रूप, MP में आने से पहले ही बरस रहे हैं बादल महाराष्ट्र में

997

Strange and Unique Weather: आधे भारत में बारिश का विकराल रूप, MP में आने से पहले ही बरस रहे हैं बादल महाराष्ट्र में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

ये मानसून पूर्व की बारिश का सिलसिला है या बादलों का ऐसा तांडव नृत्य जो मौसम को अजीब और अनोखा बना रहा है। इस समय एक बड़ा गोलाकार/ चक्राकार बादलों का भयानक रूप बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में देखा जा रहा है, जहां बादल अचानक इकट्ठा होकर बरस रहे हैं और कई जगह विषम परिस्थितियों पैदा कर रहे हैं। जैसे अचानक हवा चलती है, आंधी आती है और बादल बरस पड़ते हैं। भारत के दक्षिण महासागर में पूर्वी दिशा से आ रहे बादल बंगाल की खाड़ी में आकर चक्राकार स्थिति में बदल रहे हैं। ये अंडमान निकोबार के अलावा आज केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश कर सकते हैं। इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर अच्छी खासी बारिश हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में अभी बादल कमजोर स्थिति में चल रहे हैं। महाराष्ट्र से आते समय बादलों का आगमन प्रदेश के दक्षिण मध्य हिस्से में पहुंचते ही कमजोर हो जाता है जिसके कारण कई बार बारिश इंदौर, भोपाल जबलपुर में नहीं हो पाती है। फिर भी आधे मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग छोड़कर बारिश की संभावना अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। ये अनायास बारिश करेगी जो अचानक किसी भी स्थान पर हो सकती है।

वहीं पश्चिम दिशा से भी बादलों की एक खेप अचानक उतरकर भारत के उत्तरी भाग के कई शहरों में अनायास बारिश की स्थिति पैदा कर रही है। ये बादल पूर्व दिशा की ओर जाकर पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश कर रहे हैं। दिल्ली, पंजाब और यूपी सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में अचानक बारिश का यही जलवा इन दिनों देखा जा रहा है।