सिंहस्थ-2028: भव्य आयोजन के लिए विकास कार्यों की निरंतर निगरानी

143

सिंहस्थ-2028: भव्य आयोजन के लिए विकास कार्यों की निरंतर निगरानी

FB IMG 1777976795341

उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व-2028 के दृष्टिगत शहर की बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के विकास का कार्य तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने संयुक्त रूप से कोयला फाटक, छत्री चौक, सती गेट एवं आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

FB IMG 1777976797950

मार्ग चौड़ीकरण: श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति देखी।

समय-सीमा: अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

FB IMG 1777976801944

जन-सहयोग: स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से चर्चा कर विकास कार्यों में सहयोग की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एक भव्य और सुव्यवस्थित सिंहस्थ के संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत है।

#Simhastha2028 #UjjainCity #DevelopmentWorks #MelaPreparations