सुबह शाम बारीक कीट पंतगों ने किया परेशान, न वैज्ञानिक समझ पा रहे और ना डॉक्टर्स

362

सुबह शाम बारीक कीट पंतगों ने किया परेशान, न वैज्ञानिक समझ पा रहे और ना डॉक्टर्स

भोपाल। गर्मी के मौसम के आने के साथ ही शहर में बारीक कीड़े का आतंक शुरू हो गया है। पहले तो यह बरसात के मौसम में आते थे लेकिन इस बार इनका स्वरूप बदला हुआ है। सुबह सुबह हवा में मंडराते कीड़े लोगों की आंखों में घुस रहे हैं और उनको परेशान कर रहे हैं। इन्हें भगाना काफी मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। जिनको काटने की आशंका से घर के बड़े बुजुर्ग भी चितिंत रहते हैं। घर के बाहर छोटे कीड़ों की भरमार रहती है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में शादी विवाह का सीजन चल रहा है। शाम के बाद डिनर के समय इन कीड़ों की वजह से परेशानी हो रही है।

फॉगिंग नहीं होने से स्थिति बिगड़ी
राजधानी में छोटे कीड़ों का आतंक एक सप्ताह से चल रहा है लेकिन इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया है। इस संबंध में डा. रमेश माधव का कहना है कि आम तौर पर इस तरह की कीड़े आमों के बौरों में लगते हैं लेकिन इस बार इनकी संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां वाहन चालकों की आंखों और नाक में घुस कर उनको परेशान कर रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिये निगम के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। शहर में जगह जगह बड़ी गंदगी और फॉगिंग न होने के कारण भी इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।