समाजसेवी नीलू मालपानी का माहेश्वरी प्रदेश महासभा अध्यक्ष एवं महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष के हाथों हुआ सम्मान! 

66

समाजसेवी नीलू मालपानी का माहेश्वरी प्रदेश महासभा अध्यक्ष एवं महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष के हाथों हुआ सम्मान! 

Ratlam/Indore : समाजसेविका नीलू मालपानी को प्रदेश के इंदौर में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बालाजी क्षेत्र क्रिएटर डिज़ाइनर के रूप में Project Blend एवं Project Well Planner में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदेश महासभा अध्यक्ष पुष्प माहेश्वरी और महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा माहेश्वरी द्वारा सम्मानित किया गया।

IMG 20260411 WA0153

नीलू मालपानी पूर्व में भी समाज के कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है इसके पूर्व पश्चिमांचल माहेश्वरी द्वारा यात्रा संयोजक अशोक ईनाणी द्वारा समाज की ऐतिहासिक पहल तलाकशुदा, विधवा एवं निःशक्त बहनों को निःशुल्क करवाई थी तीर्थयात्रा पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा ने सामाजिक संरचना के अंतर्गत भारत वर्ष में प्रथम बार 104 महिलाओं को चार दिवसीय यात्रा करवाई गई जिसमें पुष्कर, लोहार्गल धाम, जीणमाता एवं खाटू श्याम बाबा आदि प्रमुख तीर्थ शामिल थे। 4 दिवसीय यात्रा पूर्णतः निशुल्क रही, जिसमें माहेश्वरी समाज की 104 तलाक शुदा, विधवा एवं निशक्त बहनों को ही प्रथामिकता दी गई थी इस प्रोजेक्ट में भी सहयोगी रही थी। माहेश्वरी समाज ने नीलू मालपानी को बधाई और ढेरों शुभकामनाएं दी!