

Sonam is not Unfaithful: यहां सोनम को पति ने दिया धोखा…जानें क्या है पूरी कहानी…
राजेश चौरसिया की रिपोर्ट
छतरपुर: कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन इंदौर की सोनम ने इस रिश्ते को कलंकित कर अपने ही पति का कत्ल करवाया दिया। वहीं, छतरपुर की सोनम ने ऐसा त्याग किया कि लोग हैरान रह गए।
शादी के मंडप में जब लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़के वालों की लाज बचाने सोनम ने लड़के से उसी मंडप में शादी कर डाली, लेकिन लड़का धोका देकर बाद में उसी लड़की (पहले जिससे शादी हो रही थी) को लेकर भाग गया जो आज तक लापता है। वहीं अब सोनम अपने पति की तलाश में पुलिस के चक्कर काट रही है।
*●पति ने दिया सोनम को धोखा…*
इंदौर की सोनम के कारनामें की कहानी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल के इल्जाम में आज सोनम पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं, छतरपुर में अपने पति के लिए त्याग करने वाली ही एक सोनम को उसके ही पति ने धोका देकर दूसरी शादी कर डाली। दरअसल मामला छतरपुर जिले के खजुराहो थाना इलाके के अकोना गांव का है. मामला सोनम नाम की लड़की से जुड़ा हुआ है।
*●भरे मंडप में दुल्हन ने किया शादी से इंकार…*
राजनगर में थाना इलाके में जहां शादी की तैयारी हो चुकी थी. रिश्तेदारों का घर में जमावड़ा लगा हुआ था, खाने पीने का सारा इंतजाम हो चुका था। जैसे ही बारात आने वाली थी तो लड़की ने भरे मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया और नाबालिग होने का हवाला देते हुए पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की टीम बुला ली. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शादी रुकवा दी और हिदायत देकर छोड़ दिया। लड़की ने ऐन मौके पर दूल्हे संग शादी करने से इंकार कर दिया। तब लोकलाज बचाने के कारण दूल्हे के पिता ने अपनी ही रिश्तेदारी में एक सोनम नाम की लड़की से कहा बेटी तुम मेरे बेटे से शादी कर लो, इससे हमारी इज्जत बच जाएगी। लड़की मान गई और उसने दूल्हे से उसी मंडप में शादी कर ली।
सुहागरात के बाद दूल्हा सोनम को छोड़ पहली वाली को लेकर भागा
वहीं, छतरपुर जिले के अकोना गांव में रहने वाले रोहित नामदेव पर जिस सोनम ने भरोसा जताया था, उसी को सुहागरात के बाद रोहित धोखा देकर अचानक घर से गायब हो गया। दुल्हन उसे ढूंढती रही, फिर पता चला कि दूल्हा तो उसी लड़की के साथ भाग गया है, जिसने उसे शादी के वक्त धोखा दे दिया था। लेकिन अब सोनम न्याय के लिए चक्कर काट रही है ओर रोहित का फोन बंद जा रहा है।
छतरपुर की सोनम निकली सोना
आज देश में इंदौर की सोनम अपने पति के कत्ल के इल्जाम में चर्चाओ में बनी हुई है। वहीं, छतरपुर की सोनम नामदेव एक खरे सोने की तरहा खरी उतरी, लेकिन उसके पति ने उसी को धोखा दे दिया और कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। सोनम नामदेव उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली है. 3 फरवरी को उसकी शादी रोहित नामदेव के साथ राजनगर से हुई थी। सोनम नामदेव ने बताया कि ”3 फरवरी को उसके पति रोहित नामदेव की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ नाबालिग लड़की के साथ हो रही थी, लेकिन शादी फेरों से पहले दुल्हन ने पुलिस बुला ली. उसने यह कहकर शादी तोड़ दी थी कि वह अभी 18 साल की नहीं हुई है और उसकी जबरन शादी कराई जा रही है। मौके पर पुलिस- प्रशासन ने पहुंचकर शादी रुकवाई दी थी. लेकिन मैंने रोहित का साथ दिया तो मुझे आज धोका मिला।
*●महिला बाल विकास अधिकारी बोले…*
जब छतरपुर के महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सूचना पर टीम पुलिस लेकर गई थी, लड़की नाबालिग थी इस लिए शादी को रोका गया था। सारे दस्तावेज चेक किये तो लड़की नाबालिग निकली थी। हिदायत दी और परिवार को समझाइश भी दी गई। छतरपुर जिले में अभी तक 36 से ज्यादा वाल विवाह रुकवा चुकी है।
*●क्या बोली पीड़ित सोनम…*
जब सोनम से बात हुई तो उसने बताया कि उसकी शादी 3 फरवरी को खजुराहो थाना इलाके के अकोना गांव के रहने वाले रोहित नामदेव से हुई थी। जहां रोहित की पहली शादी हो रही थी उस लड़की ने शादी से इनकार कर दिया, तो पिता ने हम से हमारे घर वालों से इज्जत बचाने के लिए कहा तो हम तैयार हो गए और शादी कर ली, लेकिन क्या पता था हम को ही धोका मिलेगा। 14 मार्च को पति से आखिरी बार बात हुई थी, रोहित ने 17 मार्च को प्रेमिका के साथ दूसरी शादी की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की, इसके बाद से उसने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। छतरपुर पुलिस के चक्कर काटे, यूपी पुलिस के चक्कर काटे, महोबा में शिकायत दर्ज करवाई है, अब में अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हूं।
*●क्या बोली पुलिस…*
जब राजनगर के तत्कालीन सिद्धार्थ शर्मा थाना प्रभारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि लड़का रोहित नामदेव खजुराहो के अकोना का रहने वाला है। उसकी शादी राजनगर से हुई थी। पहले नाबालिग लड़की से शादी हो रही थी तो पुलिस और महिला वाल विकास विभाग की टीम ने शादी रुकवाई थी लेकिन उसी दिन यूपी की रहने वाली लड़की से शादी हुई थी। शादी के बाद लड़का भाग गया है। पीड़ित पत्नी थाने आई थी, लेकिन मामला यूपी के महोबा का होने के कारण उसको यूपी में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई है।