आजादी पर्व पर हुई 61 लाख की लूट का SP अगम जैन ने किया खुलासा,फरयादी ही निकला……

370

आजादी पर्व पर हुई 61 लाख की लूट का SP अगम जैन ने किया खुलासा,फरयादी ही निकला……

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में योजनाबद्ध तरीके से लूटे गए 61 लाख से अधिक नगद राशि, 315 बोर का अवैध देशी कट्टा, 5 मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल कुल संपत्ति करीब 70 लाख रुपए बरामद पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। वारदात की वजह ज्यादा कर्ज बताया गया है। जहां फ्रेंचाइजी संचालक मनीष अहिरवार ने भाई पुष्पेंद्र के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा था जिससे फर्जी तरीके से क्लेम किया जा सके। आरोपी प्रदीप अहिरवार पर पूर्व से ही लूट, चोरी, दुष्कर्म जैसे 5 अपराध दर्ज हैं।

IMG 20250818 WA0031

*●यह है पूरा मामला…*

जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व थाना गौरिहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहबरा सिचहरी रोड पर फरियादी हिटैची कंपनी एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक मनीष की रिपोर्ट पर थाना गौरिहार में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई थी। पुलिस टीम, साइबर टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए।

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन हिमानी खन्ना द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹30000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने घटनास्थल पर पहुंच कर सुपरविजन किया। तत्पश्चात महोबा पुलिस से भी समन्वय बनाया गया।
पुलिस टीम को एकत्रित तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य, चक्षु दर्शी के अनुसार कुछ तथ्य स्पष्ट हुए। संदेही के बैंक डिटेल खंगाले गए, बैकग्राउंड भी चेक कर तथ्यों की बारीकी से जांच की गई। संदेही मनीष का पूर्व से इंडिया वन एटीएम फ्रेंचाइजी से 17 लाख रुपए का लेनदेन का विवाद था, 53 लाख के करीब ज्यादा कर्ज था, योजनाबद्ध तरीके से फ्रेंचाइजी संचालक मनीष एवं उसके भाई पुष्पेंद्र अहिरवार ने मिलकर उक्त घटना का षड्यंत्र रचा था।

IMG 20250818 WA0030

घटना के एक दिन पूर्व विभिन्न क्षेत्र की एटीएम मशीनों में पैसे भरने हेतु महोबा की एक्सिस बैंक से निकाले थे, 61 लाख से अधिक राशि लेकर कार से कस्टोडियन के साथ एटीएम में पैसे भरने जा रहे थे। मोटरसाइकिल में सवार प्रदीप एवं रवि ने कार का पीछा करते हुए रूकवाई गई, कट्टा लगाकर पैसों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गए।

पुलिस टीम ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी..

1. फ्रेंचाइजी संचालक मनीष कुमार अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम लुहेड़ी थाना श्रीनगर हाल निवासी महोबा जिला महोबा (उ.प्र) एवं दोनों सगे भाई
2. पुष्पेन्द्र सिंह अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर
3. प्रदीप अहिरवार पिता भान सिंह अहिरवार निवासी गायत्री कालौनी नौगांव थाना नौगांव जिला छतरपुर
4. रवि अहिरवार पिता रामआसरे अहिरवार निवासी मलका थाना गढीमलहरा जिला छतरपुर (ममेरा भाई)

को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। मुख्य आरोपी मनीष सहित सभी के पास से लूटी गई राशि 61 लाख रुपए से अधिक, अवैध 315 बोर का देसी कट्टा, पांच मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल कुल संपत्ति करीब 70 लाख रुपए बरामद की गई। आरोपी प्रदीप अहिरवार पर लूट चोरी दुष्कर्म जैसे 5 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के नेतृत्व में संदीप दीक्षित थाना प्रभारी गौरिहार, निरीक्षक अजय अम्बे थाना प्रभारी लवकुशनगर, निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, निरीक्षक रीता सिंह थाना प्रभारी गढीमलहरा , निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर थाना प्रभारी चंदला, सायबर सैल प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, उप निरीक्षक अतुल झा थाना प्रभारी सरवई, उप निरीक्षक सुमित सुमन थाना प्रभारी प्रकाश बम्हौरी, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह थाना प्रभारी जुझारनगर, उप निरीक्षक राजकुमार यादव थाना प्रभारी हिनौता, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र रोहित थाना प्रभारी बंशिया, उप निरीक्षक संजय पाण्डेय थाना प्रभारी गोयरा, उप निरीक्षक देवेन्द्र यादव चौकी प्रभारी पहरा, उप निरीक्षक रामसिया चौधरी, चौकी प्रभारी पठा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र मरकाम चौकी प्रभारी बछौन, थाना नौगांव से उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, आरक्षक धीरेंद्र, आसाराम, बृजलाल थाना गौरिहार से उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक जीवनलाल प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजकिशोर, बाबूलाल वर्मा, आरक्षक महेन्द्र सचान, अमित शर्मा, संदीप पाठक, शंकर पटेल, विकाश सिंह, कमल सिंह, अनिल यादव, अखिलेश मिश्रा, जितेन्द्र चोकोटिया, दीपक चौरसिया, शेरा सिंह, धर्मेन्द्र यादव, चौकी पहरा से आरक्षक दीपक, दीप सिंह, शिवम मिश्रा, मुलायम सिंह, थाना सरवई से सहायक उप निरीक्षक बी.एस.ठाकुर, आरक्षक रामनरेश खन्ना, रामप्रताप, थाना प्रकाश बम्हौरी से प्रधान आरक्षक हल्के प्रसाद, आरक्षक अमर यादव, आरक्षक पवन लोधी, हरपाल यादव, थाना गढ़ी मलहरा से प्रधान आरक्षक आरक्षक देवेंद्र, ब्रजेश यादव, आरक्षक दशरथ, जुबैर, श्रीराम थाना हिनौता से आरक्षक सत्येन्द्र सेन, रामनरेश, थाना बंशिया से आरक्षक सुरेश अहिरवार, थाना गोयरा से प्रधान आरक्षक प्रहलाद कुमार, सतेन्द्र त्रिपाठी, आरक्षक दीपेश कुर्मी, थाना जुझारनगर से आरक्षक अनिल, विपिन, थाना चंदला से आरक्षक बलवीर राजपूत, थाना लवकुशनगर से आरक्षक बलराम, पंकज , चौकी पठा से आरक्षक रविन्द्र, मानवेन्द्र तिवारी, एसडीओपी कार्यालय लवकुशनगर से सहायक उप निरक्षक हामिद बेग, आरक्षक चालक मंगल सिंह , साईबर से प्रधान आरक्षक किशोर सिंह, आर धर्मराज पटेल, आरक्षक विजय, मयंक यादव, राजीव, अभय तथा एवं एस.ओ.जी. महोबा उप निरक्षक शिव प्रताप सिंह एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।