WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में छाया मानसून, मध्य प्रदेश आज अधर में, चक्रवात फिर बदलेगा मौसम

MP में गर्मी का तेज असर होगा, उमस बुरी तरह परेशान करेगी!

Weather Update: महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में छाया मानसून, मध्य प्रदेश आज अधर में, चक्रवात फिर बदलेगा मौसम

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

बंगाल की खाड़ी से लगातार बादलों की आवक होने से महाराष्ट्र समेत दक्षिण राज्यों में आज भारी बारिश का दौर चलने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत में पाकिस्तान के रास्ते जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश का अंदेशा है, इसके अलावा उत्तर पूर्व दिशा से उत्तराखंड में आज भी बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में भी रहेगी।

मध्य प्रदेश में अभी बादलों का सीधा आगमन नहीं हो पा रहा है। बंगाल की खाड़ी से बादल सीधे महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों की तरफ ज्यादा जा रहे हैं, इसलिए मध्य प्रदेश में अभी बादलों की उपस्थिति तो रहेगी, अचानक तेज बारिश भी हो सकती है और अक्सर मौसम दोपहर बाद या शाम को ही बन पाया करेगा। गर्मी का तेज असर होगा, उमस बुरी तरह परेशान करेगी। संभावना है अगले एक-दो दिन में अच्छी बारिश भी हो सकती है।

इधर भारत के पूर्वी दिशा में बन रहा नया चक्रवात अब भारत की ओर बढ़ने लगा है पहले यह चीन की ओर बढ़ रहा था लेकिन पिछले 24 घंटे में इसकी चाल बदलकर भारत की ओर आ गई है। गल्फ ऑफ टोंकी में अभी यह सक्रिय है और अगले 24 घंटे में यह हाई पावर में बदल सकता है। भारत की ओर आने से बंगाल की खाड़ी से लेकर भारत के पूर्वी राज्यों में बादलों का प्रभाव इस सप्ताह और बढ़ने की संभावना है।