SP Politics : एक पार्टी में होते हुए आजम और अखिलेश से दूरियां बरकरार

  विधान भवन में पास होते हुए भी दोनों नहीं मिले और न बात की

979

Lucknow : उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की राजनीति अब एक नए मोड़ पर आती दिखाई दे रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद सोमवार को विधान भवन आए और विधानसभा के सदस्य की शपथ ली। लेकिन, उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच उन्होंने एक बार फिर इस बात से इंकार किया कि वे अखिलेश यादव से नाराज हैं।

आजम खान ने माना की उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में ही फोन पर करीब 10 मिनट बात हुई लेकिन उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। कहा, मैं आपको क्यों बताऊं कि मैने कुर्ते के नीचे किस तरह की बनियान पहनी है।

आजम खान सदन शुरू होने से पहले ही चले गए। आजम खां शपथ लेकर विधानसभा के मंडप में दाखिल हुए। तब साढ़े 10 बजे थे और तब तक सदन नहीं बैठा था। वह गलियारे से होते हुए विधानसभा लाबी में आकर कुछ देर बैठे। थोड़ी देर बाद वह लिफ्ट से नीचे आए और अपने आवास चले गए।


Read more….Leader’s Son Hit : कांग्रेस नेता के बेटे ने नशे में कारोबारी को टक्कर मारी, विरोध किया तो पीटा!



 

विरोध में हिस्सा नहीं लिया                                        शिवपाल यादव व अब्दुल्ला आजम सदन में आए, लेकिन सपा के सदस्यों द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। शिवपाल भी सपा विधायक हैं। सपा के सदस्य व पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने आजम खान के सदन में न आने के सवाल पर कहा कि उनकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह शपथ लेने के बाद चले गए, लेकिन उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम सदन में रहे।