Special Session of Parliament : संसद का 5 दिन का विशेष सत्र बुलाया, एजेंडा तय नहीं!

948

Special Session of Parliament : संसद का 5 दिन का विशेष सत्र बुलाया, एजेंडा तय नहीं!

New Delhi : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को जानकारी दी कि संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा, जो 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 5 बैठकें होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘अमृत काल’ के बीच सदन में सार्थक चर्चा होगी। प्रल्हाद जोशी ने एक पोस्ट में कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261 वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक चलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। संसद का विशेष सत्र इसके कुछ दिनों बाद आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में क्या एजेंडा होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संसद का मानसून सत्र मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई। आमतौर पर संसद के तीन सत्र होते हैं। इसमें बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र शामिल हैं। विशेष परिस्थितियों में संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने का प्रावधान है।