WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Special Train : ओखा से नाहरलगुन के बीच स्‍पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला!

836
WhatsApp Image 2023 09 06 At 10.13.28 PM 1

Special Train : ओखा से नाहरलगुन के बीच स्‍पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला!

Indore : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर ओखा (गुजरात) से नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) के बीच स्‍पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया गया है। यह सुविधा यात्रियों की भीड़ को ध्‍यान में रखते हुए उपलब्‍ध करवाई जा रही है।

ट्रेन संख्या 09525 ओखा-नाहरलगुन स्पेशल एक्‍सप्रेस 12 सितम्‍बर को ओखा से 22.00 बजे मंगलवार को प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (12.55/13.05, बुधवार), नागदा (13.53/13.55), उज्‍जैन (15.05/15.10) एवं मक्‍सी (16.40/16.42) होते हुए शुक्रवार को 16.00 बजे नाहरलगुन (अरुणाचल प्रदेश) पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09526 नाहरलगुन-ओखा स्पेशल एक्‍सप्रेस 9 एवं 16 सितम्‍बर को नाहरलगुन से शनिवार को 10.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के मक्‍सी (08.00/08.02 सोमवार), उज्‍जैन (08.45/08.50), नागदा (09.38/09.40) एवं रतलाम (10.20/10.30) होते हुए मंगलवार को 03.35 बजे ओखा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभलिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्‍द्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, मक्‍सी, शाजापुर, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर,पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगडि़या, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रंगापाड़ा नॉर्थ और हारमती स्टेशनों पर रुकेगी।