Srishti Organisation Empowers Women : 7 दिवसीय फैशन डिजाइनिंग शिविर का शुभारंभ!

महिलाओं को शसक्त बनाने में सृष्टि संस्था की नई पहल!

74

Srishti Organisation Empowers Women : 7 दिवसीय फैशन डिजाइनिंग शिविर का शुभारंभ!

 

Ratlam: महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर समाज की दिशा में सृष्टि समाज सेवा समिति द्वारा निशुल्क फ़ैशन डिजाइनिंग शिविर का शुभारंभ शास्त्री नगर मेन रोड स्थित डायमंड अपार्टमेंट में हुआ। संस्था सदस्य शिविर प्रभारी दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि युवतियों महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए संस्था हमेशा हमेशा से प्रयासरत रहती हैं इसी तरह पहली बरसात दिन का फैशन डिजाइनिंग बेसिक कोर्स शिविर शास्त्री नगर में लगाया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षिका सकीना लोखंडवाला प्रशिक्षण देंगी।

IMG 20260519 WA0072 scaled

इस शिविर में हैंड वर्क, फ्री हैंड पेंटिंग, स्केचिंग, कलर शेड्स की जानकारी, फैब्रिक जजमेंट के साथ ही बहुत कुछ सिखाया जाएगा।महिलाओं को रोजगार से जोड़कर शसक्त बनाने के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर तसनीम कांगसावाला, काईद भाई, सृष्टि समाज सेवा समिति सदस्य सतीश टाक, महेंद्र नागर, तनिष्का शर्मा आदि मौजूद रहें!

फैशन डिजाइनिंग बेसिक कोर्स में शामिल होने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है–7999595124,7869292963