Ratlam Police Crackdown: Over ₹10 Lakh Worth of Beer Seized : कंटेनर में 5172 लीटर बीयर ले जाते राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार!

398

Ratlam Police Crackdown: Over ₹10 Lakh Worth of Beer Seized : कंटेनर में 5172 लीटर बीयर ले जाते राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार!

Ratlam : शहर की औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस श्रीमती गायत्री सोनी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 1 कंटेनर में अवैध शराब भरकर ले जा रहीं हैं। सूचना पर थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया व फोरलेन बायपास सेजावता क्षेत्र स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पास में घेराबंदी की गई थी।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 1 कंटेनर क्रमांक RJ- 14-GL 7177 को रोककर तलाशी ली गई जिसमें बीयर की 431 पेटियों में भरी 5172 बल्क लीटर पाई जाने पर पुछताछ करने पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर आरोपी ड्राइवर भोमाराम (32) पिता जेठाराम जाट निवासी ग्राम मांडपुरा पुराना गांव थाना बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पकड़ी गई बीयर की कीमत 10 लाख 68 हजार 096 रुपए हैं तथा पकड़े गए कंटेनर की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए है।

WhatsApp Image 2026 05 19 at 17.36.26

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 479/2026 धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट के अंतर्गत कंटेनर सहित बीयर जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी श्रीमती गायत्री सोनी, उप-निरीक्षक अशोक दीक्षित, सहायक उप-निरीक्षक दिलीप खाती, सहायक उप-निरीक्षक हंसराज पटीगर, अर्जून सिंह खिंची, नरेन्द्र सिंह पावरा, राजेश प्रजापति, दुर्गालाल गुजराती, महेंद्र सिंह एवं विजय मालवी की भूमिका रही!

क्या कहती हैं थाना प्रभारी-

आरोपी के कब्जे से बीयर तथा कंटेनर जब्त किया गया है तथा आरोपी के नेटवर्क और बीयर कहा से ला रहा था और किसे डिलेवर करने जा रहा था विस्तृत पूछताछ की जा रही है!
श्रीमती गायत्री सोनी
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र।