पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल

261

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल

 

पुरी (ओडिशा): भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह 4:30 बजे श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच अचानक धक्का-मुक्की और भगदड़ मच गई, जिसमें 3 श्रद्धालुओं- प्रभाती दास, बसंती साहू और प्रेमाकंत महांती (सभी खुर्दा जिले से)- की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से पुरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

हादसा उस वक्त हुआ जब हजारों श्रद्धालु भगवान के रथ की रस्सी छूने और दर्शन करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस नहीं थी, लोग खुद घायलों को अस्पताल लेकर गए। हादसे के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल और एनडीआरएफ तैनात कर हालात पर काबू पाया।

IMG 20250629 WA0014

खबर एक नजर में:

1. हादसा सुबह 4:30 बजे श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने हुआ।

2. 3 श्रद्धालुओं की मौत, 10+ घायल, कई की हालत गंभीर।

3. मौके पर एंबुलेंस की कमी, स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

4. प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई, हादसे की जांच के आदेश।

5. पिछले दो दिन में 700+ श्रद्धालु भीड़, गर्मी और थकान से बीमार हुए—230 भर्ती।

 

“प्रशासन की प्रतिक्रिया:

जिलाधिकारी समीर रंजन दास बोले, “यह बेहद दुखद घटना है, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।”

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेश्वर नायक ने कहा, “अतिरिक्त पुलिस और एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है।”

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं। हादसे के बाद सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं।