
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि का निधन
भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुरभि खंडेलवाल के निधन से क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निज निवास बैतूल गंज से शुरू होगी। यह यात्रा कोठी बाजार मोक्ष धाम के लिए रवाना होगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।





