चाचोड़ा और मउगंज विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए भाजपा में शामिल

प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया स्वागत

504

चाचोड़ा और मउगंज विधानसभा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए भाजपा में शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को बजरंग दल के मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक श्री राव उदय प्रताप सिंह, रीवा जिले के मउगंज विधानसभा से 2018 में बसपा के प्रत्याशी रहे श्री मृगेन्द्र सिंह सेंगर और चाचोड़ा की कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रियंका मीना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेष प्रभारी श्री राव और प्रदेष अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने किया। श्रीमती प्रियंका मीना कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रहे श्री हरभजन सिंह मीना की पौत्रवधु है।

भाजपा को मजबूत करने के लिए आपका निर्णय अभिनंदनीय
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देष आजादी के 75 वर्ष पूरे करने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान और प्रदेष अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी लगातार हर समाज वर्ग के बीच काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए आपने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का जो निर्णय लिया है, वह अभिनन्दनीय है।

WhatsApp Image 2023 02 26 at 10.19.26 PM

टीम भावना के साथ मिलकर जीत का इतिहास बनायेंगे : विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि भाजपा परिवार भाव से काम करने वाला दल है। आप सभी एक परिवार में सम्मिलित हुए हैं और परिवार के एक सदस्य के रूप में आपकी भूमिका बनी है।

WhatsApp Image 2023 02 26 at 10.19.25 PM

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का पूरी दुनिया में नाम रोशन हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को आज सर्वोच्च स्थान और मान-सम्मान मिला है। आज 16 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं। देश में पंच-सरपंच से लेकर प्रमुख सर्वोच्च स्थानों तक पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। भाजपा ने पूरे देश को सुशासन देने का काम किया है और प्रदेशों में पार्टी की रीति-नीति पर सरकारें काम कर रही हैं। आज सबसे बड़े दल भाजपा में आपका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करते हुए आगामी 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाकर इतिहास बनाने का काम करेंगे।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल
मउगंज के जनपद सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री उमाकांत पाण्डेय, श्री शिवानन्द पटेल, श्री राकेष कुमार द्विवेदी, श्री कमलेष शुक्ला सहित पूर्व सरपंच, समाजसेवी सहित सैकडौं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।