Story Award : आधारशिला कथा स्पर्धा में अरुण नैथानी को प्रथम पुरस्कार!

पुरस्कार वितरण समारोह 21 अक्टूबर को पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में होगा!

481

Story Award : आधारशिला कथा स्पर्धा में अरुण नैथानी को प्रथम पुरस्कार!

Chandigadh : ‘आधारशिला साहित्यम’ द्वारा आयोजित ‘कहानी प्रतियोगिता में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार अरुण नैथानी की कहानी को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। इस कहानी प्रतियोगिता में देशभर से कहानीकारों ने अपनी कहानी भेजी थी। यह पुरस्कार अरुण नैथानी की कहानी ‘शेरू लौट आया’ के लिए मिला।

प्रथम पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार दिल्ली की अपूर्वा चौमाल, तृतीय पुरस्कार बीकानेर के इंद्रजीत कौशिक तथा सांत्वना पुरस्कार कर्रणीनगर, बीकानेर की आशा शर्मा तथा चंडीगढ़ की मनजीत शर्मा को मिला है।

आधारशिला साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष व कवयित्री डॉ० अनिता ‘सुरभि’ ने बताया कि ये
पुरस्कार संस्था की और से विशेष रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह व कवि सम्मेलन 21 अक्टूबर ,शनिवार को प्रातः 11 बजे पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक चंद्र त्रिखा होंगे।

साहित्यिक पत्रिका ‘आधारशिला साहित्यम’ अशोक अग्रवाल ‘नूर’ ने बताया कि विजेता रचनाकारों की कहानियां पत्रिका के अक्तूबर अंक में प्रकाशित होंगी। कहानी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में साहित्यकार सुधीर बवेजा, श्रीमती लीना दरियाल ‘सत्यम’, श्रीमती मुक्तावली बवेजा और श्रीमती चंचल शामिल रहे।