Strong Room Sealed : आखिरी दल सवा बजे पहुंचा, 4 बजे स्ट्रांग रूम सील

541

Strong Room Sealed : आखिरी दल सवा बजे पहुंचा, 4 बजे स्ट्रांग रूम सील

Indore : नगर निगम के चुनाव के लिए कल हुए मतदान की ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया। यह स्ट्रांग रूम सुबह 4 बजे सील हुआ। रात में 1:15 बजे अंतिम मतदान दल नेहरू स्टेडियम पहुंचा। स्ट्रांग रूम को सील करने के बाद उसके बाहर एक कच्ची दीवार बनवाई गई।
नगर निगम के चुनाव में मतदान होने के बाद ईवीएम मशीन नेहरू स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गई थी। शाम 6:15 बजे सबसे पहला मतदान दल अलकापुरी से नेहरू स्टेडियम में पहुंचा। स्टेडियम के बाहर से रात में 1.15 बजे अंतिम मतदान दल आया। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा के लिए कच्ची दीवार भी बनवाई। चुनाव के लिए 2250 मतदान केंद्रों के लिए इतने ही मतदान दल भेजे गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रात में 1:15 बजे अंतिम मतदान दल स्टेडियम आया।
इस मतदान दल के आने के बाद इस दल की ईवीएम मशीनों को जमा किया गया। फिर सभी मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमाया गया। उसके बाद में सभी प्रत्याशियों को इस बात की सूचना दी गई कि वे मौके पर पहुंच जाएं, ताकि स्ट्रांग रूम को सील किया जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4 बजे स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन जमाने का काम 3:20 पर समाप्त हुआ। स्ट्रांग रूम जब सील हो गया तब उसके बाहर कच्ची दीवार बनाई गई।