मध्यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड की SATTE 2022 में सफल भागीदारी

पर्यटन सम्‍भावनाओं तथा नवाचारों से कराया जा रहा अवगत

935

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री नायक ने किया मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म के स्‍टॉल का उद्धाटन

भोपाल. दक्षिण एशिया ट्रेवल और टूरिज्‍म एक्सचेंज (SATTE) में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर के स्टॉल नंबर ए-15 पर पर्यटन बोर्ड प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों, पर्यटन सम्‍भावनाओं तथा नवाचारों से सभी को अवगत करा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) श्री श्रीपद नायक ने मध्यप्रदेश पर्यटन स्टाल का उद्घाटन  किया।

पर्यटन मंत्री, तमिलनाडु डॉ एम मैथिवेंथन और अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन मंत्रालय सुश्री रूपिंदर बराड़ की गरिमामय उपस्थिति रही।

SATTE में एक हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। 50 से अधिक देशों और 90 शहरों के प्रतिनिधियों शामिल है।

टूरिज्म बोर्ड के उप निदेशक इवेंट्स एंड मार्केटिंग श्री युवराज पडोले ने बताया कि, इस साल मध्‍यप्रदेश को मार्केट लीडर्स से उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

इस वर्ष प्रदेश स्‍टाल का साइज बढ़ाने के साथ सूचना संचालित दृष्टिकोण के साथ सभी आगन्‍तुको को पर्यटन से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी प्रदान कर रहें है।

विश्व स्तर पर, यात्रा व्यापार मेलों में आमने-सामने बैठकों और खरीदारों और विक्रेताओं के बीच नेटवर्किंग के लिए यह महत्वपूर्ण वार्षिक अवसर है। पर्यटकों के आकर्षण का अधिकांश हिस्सा वन्य जीवन, तीर्थयात्रा, विरासत और अवकाश से आता है।

पर्यटन बोर्ड ने पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आयोजित होने वाली प्रमुख पर्यटन प्रदर्शनियों में वार्षिक भागीदारी के साथ राज्य में पर्यटन क्षेत्र को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

नेटवर्किंग शो और प्रदर्शनियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की नवीनतम पेशकशों और विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधाओं पर उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के लिए तत्पर हैं। एडीटीओआई अध्यक्ष श्री पी.पी. खन्ना इस मौके पर उपस्थित रहे। 

SATTE यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के साथ-साथ राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन बोर्ड के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और पेशेवरों के लिए एक व्यापक बी2बी प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है। यह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खरीदारों और पेशेवरों को एकत्र होने और व्यापार करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 

मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से एक संपन्न राज्य है। यहाँ की यात्रा करने वालों के लिए मध्‍यप्रदेश विभिन्न स्थानों और आकर्षण का एक समृद्ध खजाना है।

मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट ऑफ़ इंडिया’ के साथ साथ ‘लेपर्ड स्‍टेट’ तथा ‘घडियाल स्‍टेट’ का भी गौरव प्राप्‍त है। प्रदेश में मन की शांति के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां, वन्यजीव सफारी, प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक गतिविधियाँ, शिविर, जल क्रीड़ाएं, खाद्य संस्कृति, पारंपरिक धरोहर, आदिवासी संस्कृति, हस्तशिल्प, स्वास्थ्य और पर्यटन उपलब्ध हैं।

राज्य ने विभिन्न योजनाओं जैसे होम स्‍टे, ग्राम स्‍टे, फार्म स्‍टे का भी विकास किया गया है ताकि पर्यटक को राज्य की ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं का अनुभव कराया जा सकें।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर देखने से लेकर खजुराहो के मंदिर की मूर्तियों में वास्तविक भारत को खोजा जा सकता हैं। मध्यप्रदेश की स्थलाकृति राज्य की केंद्रीय स्थिति तथा साथ ही साथ समृद्ध प्राकृतिक विविधता इसे संपूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाते हैं।

उच्च पर्वत श्रेणियों, नदियों और झीलों से युक्त हरे भरे जंगल प्रकृति के विभिन्न तत्वों के बीच एक सुंदर सामंजस्य प्रदान करते हैं। विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी और पौधे तथा यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मध्यप्रदेश के पर्यटन की विशेषता है। साथ ही साथ यहाँ का इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और जनजाति संस्कृति मध्यप्रदेश में पर्यटन के महत्वपूर्ण आकर्षण है।