Suicide by Jumping : पति से झगड़ा हुआ तो महिला 2 बच्चों को छोड़कर 3 मंजिल से कूद गई!

लोगों ने आवाज लगाकर रोकना चाहा, पर उसने किसी की बात नहीं मानी!

94

Suicide by Jumping : पति से झगड़ा हुआ तो महिला 2 बच्चों को छोड़कर 3 मंजिल से कूद गई!

      Indore : यहां एक महिला ने पति से विवाद के बाद तीसरी मंजिल पर बने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की लसूड़िया थाना क्षेत्र की की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है।

IMG 20240805 WA0009

      लसूड़िया थाने के टीआई तारेश सोनी ने बताया कि घटना ग्रीन प्री-व्यू के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर की है। पुलिस के मुताबिक पति से विवाद के बाद अंगूरी बाई (25 साल) छत पर चली गई और वहां तीसरी मंजिल पर बने टावर पर चढ़कर छलांग लगा दी। जब लोगों ने महिला को इस तरह टावर पर खड़े देखा तो समझाने की भी कोशिश की। लेकिन, उसने सबकी बात अनसुनी की और कूद गई।

     घटना के समय महिला का 5 साल का बेटा, 3 साल की बेटी और सास भी घर पर मौजूद थे। पुलिस ने रविवार को परिवार के सदस्यों के बयान भी लिए हैं। बताया गया कि कूदने से पहले महिला कुछ देर टावर पर खड़ी रही। लोगों ने आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानी। और उसने छलांग लगा दी। महिला का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है।