WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Suicide : पेट की बीमारी से परेशान कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला!o

कई महीनों से पति से अलग बेटी के घर रह रही थी, वही फांसी लगाई!

Suicide : पेट की बीमारी से परेशान कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला!

 

Indore : पेट की बीमारी से परेशान अटलबिहारी वाजपेयी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें बीमारी से परेशान होने की बात कही है। ये पूर्व प्राचार्य कई महीनों से पति से अलग अपनी बेटी के पास रह रही थी। अग्निहोत्री 2017 से 2020 तक अटलबिहारी वाजपेयी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज की प्रिंसिपल थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20240702 WA0028

शहर के पूर्वी इलाके की कनाड़िया पुलिस के मुताबिक गोल्फ लिंक सिटी में रहने वाली वंदना अग्निहोत्री ने सोमवार दोपहर आत्महत्या की। तब वे घर में अकेली थीं। बेटी घर पहुंची तो वे फंदे पर लटकी मिलीं।

पुलिस के अनुसार वंदना अग्निहोत्री कई महीनों से अपने पति को छोड़कर बेटी के घर रह रही थी। सोमवार को जब उनकी बेटी बाहर गई थी, तब उन्होंने खुदकुशी की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।