Sulochana Latkar ने 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 300 से अधिक फिल्मों में किया है काम

1020

Sulochana Latkar ने 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, 300 से अधिक फिल्मों में किया है काम

एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन हो गया है। 94 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रही थीं और श्वास संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक लहर छा गई है।

पद्मश्री से सम्मानित थीं सुलोचना पाटकर 

दिवंगत अभिनेत्री ने 50 से अधिक मराठी और करीब 250 हिंदी फिल्मों में काम किया। फिल्म जगत में दिए अमूल्य योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा महाराष्ट्र भूषण और चित्र भूषण जैसी पुरस्कार भी वह प्राप्त कर चुकी हैं। उनके करियर की हिट फिल्मों में ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘अमीर-गरीब’, ‘कटी पतंग’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जैसी फिल्में शामिल है। सुलोचना के निधन पर फैंस और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय से वह फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।

Sulochana Latkar passed away Archives - Mumbai Tak

सुलोचना लाटकर ने मुंबई के दादर में स्थित सुश्रुषा अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल 6 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा जाएगा।
Sulochana Latkar Death: अमिताभ-धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन 'मां' सुलोचना का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - actress sulochana latkar passed away at 94 age - Navbharat Times
उसके बाद शिवाजी स्टेडियम में उनका दाह संस्कार होगा। सुलोचना लाटकर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1957 में आई फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ से की थी। उन्होंने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, जैकी श्रॉफ, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना और देवानंद जैसे अभिनेताओं के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की है। ‘मजबूर’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘रेशमा और शेरा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन की मां का रोल प्ले किया है। आखिरी बार वह साल 1995 में आई फिल्म ‘दिल देके देखो’ में नजर आई थीं।