
Superintendent of Police’s Innovative Initiative : उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान!
Ratlam : SP अमित कुमार ने अभिनव पहल करते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहें कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की परंपरा प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में मंगलवार को 31. मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गत सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल द्वारा भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
यह हुए सम्मानित!
1. निरीक्षक रेखा चौधरी महिला थाना प्रभारी को बालिकाओं एवं महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान में सराहनीय कार्य!
2. उप-निरीक्षक मोहम्मद इरफान खान थाना रावटी को इस सप्ताह 3 अपहृत बालिकाओं की दस्तियाबी!
3. उप-निरीक्षक रामसिंह खपेड़ थाना बाजना को महिला संबंधी 2 गंभीर अपराध तथा 3 अन्य प्रकरणों के निराकरण करने पर!
4. महिला उप-निरीक्षक शशिकला चौहान थाना जावरा शहर 4 साल की लावारिस स्थिति में मिली बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपर्द करने के सराहनीय कार्य के लिए!
5. उप-निरीक्षक इंद्रपाल सिंह राठौर थाना पिपलौदा प्राणघातक हमले के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका के लिए!
6. उप-निरीक्षक वी डी जोशी थाना ताल को 12 घंटे के भीतर नकबजनी का खुलासा कर चोरी गए 1.5 लाख के आभूषण एवं 30 हजार नगद बरामद करने पर!
7. उप-निरीक्षक मनोज पाटीदार थाना आलोट वर्ष 2012 से फरार चल रहें 10 हजार के इनामी आरोपी दिलीप कंजर सहित 4 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए!
8. आरक्षक राकेश निनामा स्टेशन रोड रतलाम चोरी गई 4 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका!
9. आरक्षक रितेश यादव चोरी गई 4 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका!
10. आरक्षक राघवेंद्र जाट थाना नामली वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाने वाली जानकारी समयसीमा में पूर्ण कर भेजने पर!
11. आरक्षक रमेश सोलंकी थाना शिवगढ़ सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करवाए जाने में सराहनीय भूमिका!

12. आरक्षक गजपाल सिंह राठौर थाना सरवन को CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल खोजने में सराहनीय कार्य!
13. आरक्षक राकेश लोहार थाना जावरा शहर 4 साल की लावारिस स्थिति में मिली बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपर्द करने के सराहनीय कार्य के लिए!
14. आरक्षक प्रीतम चावला थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा स्थाई वारंट तामिली में सराहनीय भूमिका!
15. आरक्षक अभय चौहान थाना पिपलौदा प्राणघातक हमले के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका के लिए!
16. आरक्षक विजयपाल सिंह सिसौदिया थाना पिपलौदा प्राणघातक हमले के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका के लिए!
17. आरक्षक हिम्मत सिंह थाना सरवन को थाना पिपलौदा अंतर्गत प्राणघातक हमले के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय सहयोग के लिए!
18. आरक्षक नीलेश शर्मा थाना ताल 12 घंटे के भीतर नकबजनी का खुलासा कर चोरी गए 1.5 लाख के आभूषण एवं 30 हजार नगद बरामद करने में सराहनीय भूमिका!
19. आरक्षक विजय झोड़िया थाना यातयात रतलाम को यातायात प्रबंधन में सराहनीय भूमिका!
क्या कहते हैं एसपी अमित कुमार!
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार की पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल मजबूत होगा। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की साप्ताहिक समीक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम निरंतर जारी रखा जाएगा!





