स्वस्तिक जैन महिला ग्रुप ने पक्षियों के लिए किए सकोरे वितरित!

52

स्वस्तिक जैन महिला ग्रुप ने पक्षियों के लिए किए सकोरे वितरित!

रतलाम : भीषण गर्मी को देखते हुए स्वस्तिक महिला ग्रुप द्वारा पक्षियों के लिए जल संरक्षण एवं जीव दया की प्रेरणा से शहर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को सकोरों का वितरण किया। इस सेवा अभियान में वनविभाग, गुलाब चक्कर, कालिका माता मंदिर क्षेत्र तथा विभिन्न गार्डन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सकोरे लगाए गए, ताकि पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

IMG 20260516 WA0107

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सारीका डूंगरवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवता और जीव दया का संदेश है। उन्होंने समाज से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, छत या आसपास पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें।

IMG 20260516 WA0106

इस सेवा कार्य में अध्यक्ष कविता कांठेड़ कोषाध्यक्ष मनीषा गंगवाल एवं मनीषा कोठारी एवं समस्त स्वस्तिक परिवार की महिला का विशेष सहयोग रहा महिला ग्रुप ने इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया!