Tainted Mahant May Reveal Many Secrets : दुष्कर्मी महंत का घर तोड़ा, अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया

पुलिस ने थाने से अदालत तक जुलुस निकाला, दुष्कर्मी महंत को फांसी दो- के नारे लगे

1261

Rewa : सर्किट हाउस ‘राज निवास’ में दुष्कर्म के आरोपी महंत सीताराम दास को कल सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला। उसे थाने से अदालत तक पैदल ही दूसरे आरोपियों के साथ ले जाया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को अदालत से दो दिन की रिमांड मिली है। पुलिस की पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की संभावना है। अब पुलिस कस्टडी में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

      WhatsApp Image 2022 03 31 at 9.25.41 PM

आज दुष्कर्मी महंत के गुढ़ क्षेत्र के गुढ़वा गांव के घर पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आरोपी महंत के खिलाफ अदालत में भी भारी आक्रोश देखा गया। भीड़ के तनाव के बीच मुश्किल से एएसपी व सीएसपी सहित भारी पुलिस बल ने महंत को सुरक्षित निकाला। अदालत में दुष्कर्मी महंत को आक्रोशित भीड़ ने भी दौड़ाया। बाद में पुलिस ने उसे बाहर निकाला। भीड़ ने दुष्कर्मी बाबा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंत को फांसी दो के नारे लगाए। गिरफ्तार महंत का मोबाइल जब्त कर लिया गया। आशंका है कि इस मोबाइल में कई बड़े राज छुपे होंगे।

Tainted Mahant May Reveal Many Secrets : दुष्कर्मी महंत का घर तोड़ा, अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया

यह जानकारी भी सामने आई कि महंत सीताराम एक महिला मित्र की मदद से रीवा से फरार हुआ था। जानकारी के मुताबिक रीवा की एक महिला मित्र ने ही महंत को भागने में मदद की। जब महंत को मामला दर्ज होने का अंदेशा हुआ तो वो अपनी स्विफ्ट कार से फरार हो गया। लेकिन, जब पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला तो वो सतना के पास रामपुर बघेलान के पास मिली। लेकिन, इसके साथ ही महंत को अंदेशा हो गया था कि पुलिस उसके पीछे लगी है। बताते हैं कि महंत सीताराम अपनी कार छोड़कर जंगल के रास्ते गायब हो गया।

इसके बाद वो किसी तरह सीधी के पास चुरहट पहुंचा जहाँ उसकी महिला मित्र ने मदद की। उसे कुछ पैसे और नया मोबाइल फोन दिया। उसी महिला मित्र की मदद से महंत बस से सिंगरौली पहुंचा। लेकिन, पुलिस को अपने सूत्रों से उसके सिंगरौली पहुंचने की जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने उसे बस स्टैंड पर एक सैलून की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्मी का घर गिराया गया
आज प्रशासन ने महंत सीताराम के घर को जमींदोज कर दिया। इस बात को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भरे मंच से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद 24 घंटे में पुलिस और प्रशासन ने यह कार्रवाई की। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन ने गुढ़ में महंत का घर ढहवा दिया। गुढ़ क्षेत्र के गुढ़वा गांव में बने इस पक्के मकान को आज गिरा दिया गया। प्रशासन ने महंत सीताराम दास के जिस मकान पर कार्रवाई की, वह करीब 1500 वर्गफीट में बना था। अभी इस मकान में कोई रहता नहीं था। बताया गया कि महंत के माता-पिता भोपाल में रहते हैं। इस घर को जमींदोज कर दिया गया है। अन्य आरोपियों के भी मकान में बुलडोजर चलाया जाना है। अभी इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों के घरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले के चार आरोपी हैं।

Tainted Mahant May Reveal Many Secrets : दुष्कर्मी महंत का घर तोड़ा, अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया

निशाने पर दुष्कर्मी के साथी भी
दुष्कर्मी सीताराम के साथी भी प्रशासन के निशाने पर हैं। उसके हिस्ट्रीसीटर साथी विनोद पांडेय का भी घर जमींदोज करने की योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा उसके साथ वारदात को अंजाम देने वाले शेष आरोपियों को भी नहीं बक्शा जाएगा। महंत का बुढ़वा स्थित मकान गिरने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

मोबाइल खोलेगा कई बड़े नाम
दुष्कर्मी महंत के मोबाइल से कई राज बाहर आने की संभावना समझी जा रही है। चर्चाओं के मुताबिक, कहा जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोपी महंत सीताराम ने प्रारंभिक पूछताछ में कई बड़े राज उगले। उसके मुंह से कई नामी हस्तियों के नाम सामने आए। कई समाजसेवी का चोला ओढ़ने वाले समाजसेवी भी महंत के सहयोगी रहे हैं। महंत के मोबाइल से भी कई बड़े खुलासे होंगे। हालांकि, पुलिस ने मामले को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया। चर्चा में कहा जा रहा है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के गहरे संबंध महंत के साथ मिले है।

पुलिस सख्ती पर लोगों को शक
दुष्कर्म के आरोपी महंत को जब पुलिस अदालत के लिए लेकर निकली, तो वह अपने उसी अंदाज में बाहर आया। उसे जींस के पैंट में हाथ डालकर पुराने अंदाज में चलते देखा गया। महंत को इस तरह देखने वाले लोगों का कहना है कि जिस तरह से महंत का अंदाज था, उसे देखकर लग नहीं रहा था कि पुलिस ने उसके कोई सख्ती भी की होगी। उसे अपने कृत्य पर कोई अफसोस होगा, ऐसा भी नहीं लगा।