
Taiwanese Pop Star Jolin Tsai: 200 करोड़ का शो,30 मीटर लंबे ‘सांप’ पर चढ़कर नाची विदेशी सिंगर
सोशल मीडिया पर ताइवानी पॉप स्टार जोलिन त्साई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगो। के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दुनियाभर में स्टेज परफॉर्मेंस करने वाले स्टार्स अक्सर ही अपने डांस और एंट्री में वैरिएशन लेकर आते हैं, जो उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाते हैं। इसी वैरिएशन को अलग लेवल पर ले जाते हुए ताइवान की फेमस पॉप सेंसेशन जोलिन त्साई ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुनिया हैरान रह गई।

सोशल मीडिया पर ताइवानी पॉप सेंसेशन जोलिन त्साई का एक वीडियो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या ये सांप असली है या नकली। इस वीडियो में पॉप स्टार 30 मीटर लंबे एनाकोंडा जैसे दिखने वाले विशालकाय सांप के सिर पर चढ़कर स्टेज पर एंट्री कर रही है। इस एंट्री को देखने के बाद वहां मौजूद लोग डर गए और भागने लगे। लेकिन इस दृश्य को देखना किसी सपने से कम नहीं था।
जोलिन त्साई एशिया के सबसे क्रिएटिव और बोल्ड लाइव परफॉर्मर्स में से एक मानी जाती हैं इस पॉप स्टार ने अपने शानदार स्टेज विजुअल्स से ऑडियंस को हैरान कर दिया। अब वायरल हो रहे फुटेज में वह विशालकाय सांप पर खड़े होकर गाना गाती हुई दिख रही हैं। जिसे देखकर लोग काफी हैरान है। जोलिन जिस विशालकाय सांप पर डांस कर रही है। उसे पहली बार में देखकर सभी को यही लग रहा है कि वो असली है। हालांकि ऐसा नहीं है, ये सिर्फ एक स्ट्रक्चर है, लेकिन यह काफी रियलस्टिक लग रहा था। इस 30 मीटर लंबे सांप को क्रू मेम्बर्स ने लाइव ऑपरेट किया था। वीडियो में जोलिन इसी के हेड पर डांस करती दिख रही है।
ताइवान की मशहूर सुपर स्टार जोलिन त्साई ने ऐसे अंदाज मे डांस किया जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान हो गयी , एक बड़े से ऐनाकोंडा साँप पर खड़े होकर उस पर बेलेंस बनाकर अपने देश के लोगो को मज़बूत संदेश दिया , pic.twitter.com/8UezVc0GmR
— Shama Parveen (@ShamaParveen70) January 1, 2026
यह परफॉर्मेंस उनके मचअवेटेड ‘प्लेजर’ वर्ल्ड टूर के शुरुआती हिस्से का था। जो 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक ताइपे में शुरू हुआ था। हर शो में करीब हजारों लोगों ने उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखी थी।इस शो का खर्च लगभग 200 करोड़ रुपये का था। यह अब तक के सबसे महंगे एशियाई पॉप टूर में से एक बन गया। उनकी हर एंट्री पर बड़े-बड़े स्ट्रक्चर देखे गए। जिसमें बैल, तितलियों और सूअरों के आकार के प्रॉप्स भी थे, जो इसे एक फैंटेसी जैसा लुक दे रहे थे। जैसे- ही जोलिन त्साई के विशाल सांप वाले परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद हैरान रह गए। इस वीडियो को @DanielGilr44222 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।
Nepal में बड़ा हादसा टला: 55 लोगों से भरा विमान रनवे से फिसला,बाल-बाल बचे यात्री /





