WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कर संग्रहक निलंबित 

781
Nurse Suspend

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कर संग्रहक निलंबित

ग्वालियर: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न करने पर राजस्व कर संग्रहक श्री उत्तम सिंह जादौन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगर निगम के पार्क विभाग में रहेगा।

अपर कलेक्टर श्री इच्छित गढ़पाले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि नगर निगम के कर संग्रहक श्री उत्तम सिंह जादौन द्वारा 13 दिवस में मात्र 17 घरों का सर्वेक्षण कार्य किया गया है। उनका यह कृत्य सौंपे गए दायित्वो के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने के साथ-साथ मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में विहित प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश अपर कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल के अनुमोदन पर कर संग्रहक श्री जादौन तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश पारित किए गए। निलंबन अवधि में श्री जादौन को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी।