Tension After Cow Slaughter : दमोह में गौवंश की हत्या के बाद तनाव, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया, बल तैनात!

697

Tension After Cow Slaughter : दमोह में गौवंश की हत्या के बाद तनाव, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया, बल तैनात!

अतिक्रमण कर गौवंश की हत्या करने वाले स्थल पर बुलडोजर चला!

देखिए, सीएसपी अभिषेक तिवारी ने क्या बताया!

Damoh : यहां गौहत्या का एक मामला सामने आने के बाद तनाव हो गया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार जब इस घटना को रोकने के लिए हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, तो उन पर फायरिंग की गई। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दमोह बंद का आह्वान किया। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थिति शांत हो गई। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 03 07 at 15.10.05

शुक्रवार सुबह सीता बावड़ी इलाके में कुछ लोगों ने एक गाय की हत्या कर दी। हिंदू संगठन की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी गाय को काट चुके थे। पुलिस ने तीन-चार आरोपियों को पकड़ा और कुछ भाग गए। अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी ने पोस्टमार्टम में पाया कि गोवंश के शरीर के सभी अंग अलग-अलग कर दिए गए थे।

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307, गोवंश अधिनियम और धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद का आह्वान किया। संगठन के कार्यकर्ता शहर में अनाउंसमेंट कर लोगों को बंद की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां हो रही अवैध गतिविधियों की शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस घटना के बाद अब पुलिस और जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं।

जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गौहत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है, हिंदू संगठन के सदस्य लंबे समय से प्रशासन को इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण की जानकारी दे रहे थे, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा था। जब एक कच्चे मकान में गौहत्या की घटना सामने आई और हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, तो प्रशासन ने जेसीबी लेकर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीता बावली क्षेत्र में गौवंश की हत्या करने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था, जहां पर गौ हत्या की जाती थी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।