Bribery DSP Arrested : फरार रिश्वतखोर DSP को गिरफ्तार करके जेल भेजा 

888

Bribery DSP Arrested : फरार रिश्वतखोर DSP को गिरफ्तार करके जेल भेजा 

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

Damoh : अजाक थाने में 2003-04 में पदस्थ रहे DSP राजकुमार जायसवाल को लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर शाम को दमोह न्यायालय में पेश किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। अजाक DSP रहते हुए जायसवाल ने दमोह में डॉ पीतांबर बुधवानी से एक मामले को रफा-दफा करने के एवज में 25000 की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने इस मामले की लोकायुक्त में शिकायत की, जिसके बाद जायसवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया था।

दमोह न्यायालय में यह मामला चला और 2007 में राजकुमार जायसवाल को 2 साल की सजा सुनाई गई। जायसवाल ने इसके बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपनी सजा माफ करने के लिए अपील की। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरक़रार रखते हुए 2017 में अपना फैसला सुनाया। उस समय जायसवाल जमानत पर थे और इसी दौरान वे फरार हो गए। तब से वे फरारी में चल रहे थे। आज लोकायुक्त पुलिस को सूचना मिलने पर जायसवाल को टीम गठित करके गिरफ्तार कर दमोह न्यायालय में पेश किया गया। जिनके मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

लोकायुक्त SP मंजू सिंह ने बताया कि मामले में रिश्वतखोर DSP को हाईकोर्ट से कुछ सजा माफ़ भी हुई थी। उनके नाम गिरफ़्तारी वारंट भी निकला था, पर राजकुमार जायसवाल मौका देखकर फरार हो गया। आज उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।