WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का टूटा मकान, चला बुलडोजर

WhatsApp Image 2023 08 01 At 19.18.59

गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का टूटा मकान, चला बुलडोजर

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर जिले के बिजावर में बीते रोज हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के मकान को मंगलवार को जमींदोज कर दिया है। इस दौरान मौके पर पुलिस प्रशासन के अजेल अदिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

देखिए वीडियो-

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्वालियर गंज मुहल्ले में सोमवार को सरकारी जमीन पर स्टे लाने के विवाद के चलते एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में 5 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया था जिसमे इम्तियाज बेग मुख्य आरोपी था।

बता दें कि कल हुए विवाद और गोलीबारी में 30 वर्षीय कल्लू उर्फ अमजद की हत्या कर दी गई थी।

●SP ने कहा..

मामले में छतरपुर SP अमित सांघी ने बताया है कि मुख्य आरोपी के मकान को जमीदोज़ किया गया है। आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा वन विभाग तो कुछ हिस्सा राजस्व की शासकीय जमीन पर बना हुआ था। विभाग में बना हुआ था। इसी के चलते वह मकान गिराया गया है। इस दौरान मौके पर पुलिस बल के अलावा स्थानीय प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी-