किसानों से करोड़ों का गेंहू लेकर चम्पत हुआ व्यापारी,अमानत में खयानत का केस दर्ज

602

किसानों से करोड़ों का गेंहू लेकर चम्पत हुआ व्यापारी,अमानत में खयानत का केस दर्ज

भोपाल। राजधानी का एक गेहूं व्यापारी सैकड़ों किसानों से करोड़ा का गेहूं खरीदने के बाद बिना पेमेंट दिए चम्पत हो गया। इस मामले में छह किसानों ने मिसरोद थाना में लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भोपाल के अलावा रायसेन जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी किसानों करोड़ा का चूना लगाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक नरेगा हनुमंत निवासी सुनील तिवारी, अनिल तिवारी, जीतेन्द्र तिवारी, अरूण तिवारी, मुकेश मीणा और बने सिंह परमार खेती-किसानी करते हैं। इन सभी छह किसानों ने अप्रैम माह में अपने की गांव के रोहित नरवरिया को करीब एक हजार क्विटंल गेंहू बेचा था। गेंहू खरीदी के बाद रोहित नरवरिया ने सभी किसानों को एक माह में 25.36 लाख का पेमेंट करने का वादा किया था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जब उन्होंने रोहित नरवरिया पर पेमेंट करने का दबाव बनाया तो उसने कुछ किसानों को चेक दे दिया, जो बैंक में जमा करने के बाद बाउंस हो गए। इसके बाद जब किसानों ने उससे संकर्प करने का प्रयास किया तो वह गायब हो गया।

कई किसानों से करोड़ा का गेंहू खरीदा-
किसान जीतेन्द्र तिवारी ने बताया कि आरोपी रोहित नरवरिया उनके अलावा गांव व आसपास के भोपाल व रायसेन जिले के कई ग्राम क्षेत्रों में रहने वाले किसानों से पिछले तीन-चार साल से अनाज खरीद रहा था। इस साल भी उसने नरेला हनुमंत के अलावा रतनपुर, बंदोरी, अमराबद, सुरैया नगर, गुड़ारी, नानाखेड़ी, औबेदुल्लागंज, गौरहरगंज समेत कई गांवों के किसानों से हजरों क्विंटल गेंहू खरीदा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी रोहित नरवरिया करीब तीन करोड़ का गेंहू लेकर रफूचक्कर हो गया है।