गैस और तेल की आपूर्ति और कमी को लेकर सरकार का बड़ा बयान आया सामने

जानिए लॉकडाउन पर क्या बोली सरकार?

146

गैस और तेल की आपूर्ति और कमी को लेकर सरकार का बड़ा बयान आया सामने

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और हम लोग को लेकर केंद्र सरकार का गैस और तेल की आपूर्ति और कमी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

सरकार ने कहा कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए सप्लाई लाइन्ड अप है.

भारत सरकार के पेट्रोलियम, विदेश और शिपिंग मंत्रालय की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि देश में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70 प्रतिशत रिस्टोर किया गया है और 30 हजार टन गैस कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी गई है. इसके अलावा, पांच किलोग्राम वाले 30 हजार सिलेंडर भी दिए गए हैं. हमारे पास पेट्रोल और डीजल समुचित मात्रा में है, LPG-PNG उपलब्ध है, सिर्फ अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लाइन लगी हुई है.

*24 घंटे में खाड़ी में मौजूद सभी नागरिक सुरक्षित: सरकार* 

पिछले 24 घंटे में खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. पिछले दो दिनों में अब एलपीजी के बाद पेट्रोल और डीजल को लेकर पैनिक फैलाया जा रहा है और अफवाह फैलाई जा रही है जबकि सच्चाई यही है पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है.

 *लॉकडाउन पर क्या बोली सरकार?* 

प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया है कि लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है. ऐसा कोई डिसीजन नहीं है कि लॉकडाउन होगा और ऐसा कोई विचार भी नहीं किया गया है.

देश में एक लाख पेट्रोल पंप हैं, जिसमें से 91,000 पीएसयू के है, देश में समुचित मात्रा में तेल है कहीं कोई कमी नहीं है. दो महीने का स्टॉक तो मैंने कम बोला है, दो महीने की तो सप्लाई हमारे पास उपलब्ध है. हमारे पास इसके अलावा समुचित मात्रा में ईंधन उपलब्ध है.

 *तेल के कीमतों पर रखी जाएगी नजरः सरकार* 

सरकार की ओर से कहा गया कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. इस दौरान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कम की गई ड्यूटी के बारे में भी जानकारी दी. साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार एक मेकैनिज्म लेकर आएगी, जिससे हर 15 दिनों में रेट पर नजर रखी जा सके.