रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, युवक एवं गाय गंभीर रूप से घायल, घटना CCTV कैमरे में कैद

35

रफ्तार का कहर, बाइक सवार ने गाय को मारी जोरदार टक्कर, युवक एवं गाय गंभीर रूप से घायल, घटना CCTV कैमरे में कैद

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड शहर के देहात थाना क्षेत्र में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात एक बजे के करीब कुलदीप पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क पर खड़ी गाय में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और गाय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घायल गाय का भी पशु चिकित्सक द्वारा उपचार जारी है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल भिण्ड शहर के मीरा कॉलोनी निवासी युवक राहुल बाथम देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था। राहुल को घर पहुंचने की कुछ ज्यादा ही जल्दी थी, ऐसे में बाइक को वह तेज रफ्तार में चला रहा था।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार रास्ते में खड़ी गाय में सामने से सीधी टक्कर मार देता है जिससे गाय उछलकर डोर जा गिरी और बाइक भी सड़क पर घिसटती हुई चिंगारी निकालने लगी। जबकि बाइक सवार भी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।