Weather Update: MP में गर्मी तेज, उत्तर भारत कुछ दिनों के लिए बारिश/ बर्फबारी से मुक्त

50

Weather Update: MP में गर्मी तेज, उत्तर भारत कुछ दिनों के लिए बारिश/ बर्फबारी से मुक्त

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में अगले 24 घंटे पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं है। बल्कि कुछ दिनों तक कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड बारिश बर्फबारी से मुक्त रहेंगे। 2 दिन बाद लद्दाख की पहाड़ियों पर जरूर बर्फबारी होने के आसार हैं। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बादल छाने लगेंगे।

मध्य प्रदेश में गर्मी अपना असर तेज कर रही है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री चल रहा है। जबकि ग्वालियर में 40 डिग्री हो गया है। न्यूनतम तापमान में कल से 2 डिग्री का इजाफा हो सकता है। प्रदेश में 48 घंटे बाद बादल डेरा डालेंगे, जिससे उमस बढ़ेगी।

दक्षिण भारत में हल्के बादलों का असर है। केरल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।