मंत्री ने शहर के वार्ड-वार्ड पहुँच मातृ शक्ति का किया सम्मान, फूल-गुलाल से खेली होली

554

मंत्री ने शहर के वार्ड-वार्ड पहुँच मातृ शक्ति का किया सम्मान, फूल-गुलाल से खेली होली

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- होली और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज महिलाओं-युवतियों का महिला दिवस पर पशुपालन एवं सामाजिक न्याय कल्याण विभाग मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने शहर के वार्ड-वार्ड पहुँच मातृ शक्ति का किया सम्मान, फूल-गुलाल से खेली होली

बड़वानी- भारतीय संस्कृति में होली एकमात्र ऐसा त्यौहार है. जिसमें अमीर गरीब सभी एक ही रंग में रंगे नजर आते हैं और वो प्रेम का रंग है. होली पर लोग अपने गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे को रंग लगाते हैं, लेकिन इस बार की होली बेहद खास हो गई है, क्योंकि आज महिलाओं के सम्मान, उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर में दिन भर विभिन्न कार्यक्रम हुए।

जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने हर वार्ड जाकर घर घर पहुँच महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें बड़वानी विधायक पशुपालन एवं सामाजिक न्याय कल्याण विभाग मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने शहर के वार्ड-वार्ड पहुँच मातृ शक्ति का साड़ी भेंट कर किया सम्मान। साथ ही फूल-गुलाल से खेली होली।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, प्रेमसिंह पटेल (पशुपालन एवं सामाजिक न्याय कल्याण विभाग मंत्री मध्यप्रदेश सरकार)-

मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज के दो पंख हैं एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। दृढ़ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। साथ ही उन्होंने कहा कि निमाड़ में ज्यादातर रंगपंचमी पर होली खेली जाती है. सभी मातृ शक्ति को महिला दिवस व होली की हार्दिक शुभकामनाएं.