WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gangrape मामले का 8 वर्षों से फरार दुष्कर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

जानिए क्या हैं पूरा मामला?

355

Gangrape मामले का 8 वर्षों से फरार दुष्कर्मी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Ratlam : जिले के ग्राम बाजना क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2018 में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बाजना पुलिस को सफलता मिली हैं यह आरोपी घटना के बाद 8 वर्ष से फरार था। बता दें कि वर्ष 2018 में बाजना थाने पर एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया एवं उसे बंधक बनाकर रखा था महिला की रिपोर्ट पर बाजना थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 194/2018 धारा 376(डी), 346, 120-बी भादंवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। दुष्कर्म के इस मामले के 2 आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था जबकि 1 आरोपी भेरु (30) पिता दित्या मईड़ा निवासी मनासा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम घटना के बाद से फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहें थे और लगातार लगभग डेढ़ माह तक किए गए प्रयासों के उपरांत दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना पर फरार आरोपी को ग्राम झोसला थाना सरवन में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया जो झोसला से कहीं और जाने की फिराक में था पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।सामुहिक दुष्कर्म के इस मामले में पूर्व में पुलिस द्वारा कांतु पिता नरसिंग अमलियार व गमना का मनासा थाना शिवगढ़, भेरुसिंह (50) पिता वेस्ता मईड़ा निवासी गमना का मनासा थाना शिवगढ़ को दुष्कर्म की घटना के बाद गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी को पकड़ने में श्रीमती नीलम बघेल, रणजीत सिंह मकवाना (थाना प्रभारी बाजना), उप-निरीक्षक रामसिंह खपेड, सहायक उपनिरीक्षक योगेश निनामा, नरवर मईड़ा, प्रेम निनामा, महिला आरक्षक सपना पारगी तथा शैलेन्द्रसिंह, सन्नी मईड़ा (थाना बाजना) एवं तुषार सिसोदिया (सायबर सेल) की टीम का योगदान रहा!