The Stray Woman Was Brought Home : मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला ऐसे पहुंची घर!

महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर घर आई तो बाहर वृद्ध बैठी थी, जिसे कुछ भी याद नहीं!    

804
The Stray Woman Was Brought Home

The Stray Woman Was Brought Home : मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला ऐसे पहुंची घर!

Indore : रास्ता भटकी एक बुजुर्ग और मानसिक रूप से कमजोर महिला को पुलिस ने मशक्कत कर उसके परिजनों से मिला दिया। महिला घर का पता नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने दो घंटे में महिला से मिली अधूरी जानकारी के आधार पर उसे घर वालों के सुपुर्द किया।

पुलिस थाना एमजी रोड में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर टीना शुक्ला शुक्रवार रात 8.30 बजे ड्यूटी खत्म कर परदेशीपुरा इलाके में अपने घर पहुंची तो घर के बाहर एक वृद्ध महिला बैठी हुई थी।

The Stray Woman Was Brought Home

उन्हें लगा कि वे शायद थककर आराम करने बैठी होगी। कुछ देर बाद भी वे वहीं बैठी दिखी तो महिला सब इंस्पेक्टर ने आसपास पता किया कि वे किसी के घर आई मेहमान तो नहीं है।


Read More… Solve Water Crisis : राजगढ़-ब्यावरा कलेक्टर को जलसंकट दूर करने के निर्देश


जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने वृद्धा से बात की। उनसे खाने और पानी के बारे में पूछा। वृद्धा को पानी पिलाया गया। वृद्धा ने अपना नाम बताया लेकिन घर का पता वे नहीं बता पा रही थी।

The Stray Woman Was Brought Home

इतना जरूर बता पाई की घर के पास गणेश आटा चक्की है और वहां कथा चल रही है। सब इंस्पेक्टर ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया तब परदेशीपुरा की एफआरवी वहां पहुंची। महिला की बताई जानकारी के आधार पर घर की तलाश शुरू की।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला का घर हीरानगर इलाके में मिला। घर पर भतीजा मिला, जिसने बताया की उनकी मौसी चार घंटे पहले घर से कहीं चली गई थी। वे अविवाहित है और दिमागी रूप से थोड़ी कमजोर है। परिवार के लोग भी उनकी तलाश कर रहे थे।

Job In Lieu of Land : राबड़ी देवी के यहां छापे में CBI को अहम सुराग मिले

उन्हे सुरक्षित घर पहुंचाने पर परिवार ने इंदौर पुलिस की टीम को धन्यवाद दिया गया। महिला को घर तक पहुंचाने में लेडी सब इंस्पेक्टर के साथ ही एफआरवी के एएसआई राधा मोहन शर्मा, पायलट पंकज पाटेकर, परदेशीपुरा थाने के बीट सिपाही रवि प्रताप व सैनिक नितिन पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Read More… Rebuttal To Statement : सांसद ने कहा ‘मंत्री मूर्खतापूर्ण बात न करे!’


Fire In Chemical Factory : सीहोर की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग