सारथी संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय तथा सराहनीय: डीएम मिशा सिंह.

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दीपावली!

239

सारथी संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसनीय तथा सराहनीय: डीएम मिशा सिंह.!

Ratlam : सारथी, सेन्टर फॉर एम्पावरमेंट ऑफ स्पेशली एबल पिपल, तिरुपति नगर द्वारा स्वावलंबन अभियान के तहत धनतेरस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर मिशा सिंह, समाजसेवी अशोक चौटाला, श्रीमती स्वाति सोलंकी, लायंस क्लब रतलाम समर्पण की श्रीमती श्वेता बिंचुलकर, रीता दीक्षित, कविता व्यास आदि की उपस्थिति में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को दीपावली के अवसर पर उपहार भेंट किए गए।

IMG 20251018 WA0198

कार्यक्रम के दौरान संचालक ने बताया कि संस्था के बच्चों ने आत्मनिर्भर होकर अपने स्वयं के बल पर आय अर्जित करके इस बार की दीपावली मनाई है। कलेक्टर ने कहा कि यह एक पावन पुण्य कार्य होकर ईश्वर के प्रति समर्पण की अभिव्यक्ति हैं, ऐसे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मन प्रफुल्लित हुआ हैं, विशेष प्रकार के बच्चों में सृजनशीलता होने के कारण इतनी सुंदर दीपक का निर्माण किया गया है, जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में इन बच्चों द्वारा तैयार किया जा रहें कलात्मक कार्यों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा तथा एक स्थाई स्थान पर भी इनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का डिस्प्ले किया जाएगा। अधिक से अधिक लोग इनके द्वारा तैयार किए गए दीपक का क्रय करें ताकि होनहार बच्चों में आत्मनिर्भरता और गौरव का भाव विकसित हो। अशोक चौटाला ने बताया कि स्नेह संस्था द्वारा किए जा रहें कार्यों से रतलाम में इस प्रकार की संस्था की प्रेरणा मिली हैं। कार्यक्रम के दौरान बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों द्वारा बच्चों की समझ बोझ और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन होने के संबंध में बताया गया। कार्यक्रम में सृष्टि समाज सेवा संस्थान और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के गौरव शर्मा द्वारा भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया!

IMG 20251018 WA0196